DOL Starter (Direct Online Starter) का उपयोग मोटरों को सीधे स्टार्ट करने के लिए किया जाता है। इस ब्लॉग में, हम 3 Phase dol starter wiring diagram, dol starter control wiring, 3 Phase dol starter control wiring और indicator के साथ DOL कंट्रोल डायग्राम को विस्तार से समझाएंगे। साथ ही, 3 phase dol starter wiring diagram pdf भी उपलब्ध होगा।
नमस्कार दोस्तों! आज के इस ब्लॉग में हम Direct Online Starter की wiring के बारे में बात करेंगे। अगर आप एक Electrician हैं और 3 Phase Motor Starter की Wiring में नए हैं, तो ये ब्लॉग आपके लिए है। इस ब्लॉग के बाद आप आसानी से DOL Starter की Wiring कर पाएंगे।
Direct Online Starter क्या है?
DOL (direct online starter) स्टार्टर एक विद्युत उपकरण है जिसका उपयोग मुख्य रूप से 3 Phase induction motor. को सीधे स्टार्ट करने के लिए किया जाता है। यह स्टार्टर मोटर को पूरी वोल्टेज पर चालू करता है, जिससे मोटर अधिक स्टार्टिंग टॉर्क प्राप्त कर सकती है।
DOL Starter का उपयोग कहां किया जाता है?
DOL Starter का उपयोग मुख्य रूप से छोटी और मध्यम आकार की तीन फेज़ इंडक्शन मोटरों को सीधे स्टार्ट करने के लिए किया जाता है। इसे पानी की मोटर, एयर कंप्रेसर, ब्लोअर, पंखे, कूलिंग पंप और औद्योगिक मशीनों में उपयोग किया जाता है। यह सरल और किफायती होने के कारण 5 HP से 10 HP तक की मोटरों के लिए उपयुक्त होता है। हालांकि, बड़ी मोटरों में अधिक स्टार्टिंग करंट के कारण star delta starter panel का उपयोग किया जाता है।
Dol starter wiring करने के लिए निम्नलिखित इलेक्ट्रिकल उपकरणों की जरूरत होती है:
- थ्री-फेज पावर सप्लाई – तीन फेज (R, Y, B) और न्यूट्रल सप्लाई।
- MCB (Miniature Circuit Breaker) या MCCB – शॉर्ट सर्किट और ओवरलोड से सुरक्षा के लिए।
- कांटेक्टर (Contactor) – मोटर को ऑन/ऑफ करने के लिए।
- ओवरलोड रिले (Overload Relay) – मोटर को ओवरलोड से बचाने के लिए।
- स्टार्ट और स्टॉप पुश बटन (Start & Stop Push Button) – मोटर को चालू और बंद करने के लिए।
- इंडिकेटर लाइट्स (Indicator Lights) – पावर सप्लाई और मोटर की स्थिति दिखाने के लिए।
- थ्री-फेज मोटर (3 Phase Induction Motor) – जिसका संचालन किया जाएगा।
- कंट्रोल वायर और पावर वायर – वायरिंग कनेक्शन के लिए उपयुक्त साइज के तार।
- टर्मिनल ब्लॉक (Terminal Block) – कनेक्शन को व्यवस्थित करने के लिए।
इन सभी उपकरणों को सही क्रम में जोड़कर Dol starter wiring की जाती है, जिससे मोटर सुरक्षित और प्रभावी तरीके से चालू हो सके।
DOL Starter Wiring Diagram
यह DOL Starter Wiring Diagram स्टार्टर वायरिंग डायग्राम देखकर आप आसानी से स्टार्टर की वायरिंग कर सकते हैं। डायग्राम में यह दिखाया जाता है कि MCB, कांटेक्टर, ओवरलोड रिले, स्टार्ट-स्टॉप बटन और मोटर को कैसे जोड़ा जाए।
सबसे पहले हम पावर वायरिंग करेंगे। ये हमारा मेन लाइन है, जिसमें तीन फेस और न्यूट्रल होता है। इसे हम फोर पोल MCB में जोड़ देंगे। अब, MCB के तीनों आउटपुट फेस को कांटेक्टर के एल1, एल2, और एल3 टर्मिनल में जोड़ेंगे। इसके बाद MCB के आउटपुट न्यूट्रल को कॉन्टेक्टर के कॉइल टर्मिनल A2 के साथ कनेक्ट करेंगे। साथ ही, इसी न्यूट्रल वायर को तीनों इंडिकेटर्स के साथ भी जोड़ देंगे,अब, रिले को कांटेक्टर से जोड़ेंगे और रिले के T1, T2, और T3 टर्मिनल को मोटर के साथ जोड़ देंगे। यह थी मोटर की पावर वायरिंग। अब हम dol starter control wiring करेंगे।
Dol Starter Control Wiring Diagram
यह DOL Starter Control Wiring Diagram देखकर आप आसानी से वायरिंग कर सकते हैं। इस डायग्राम में दिखाया जाता है कि स्टार्ट-स्टॉप बटन, ओवरलोड रिले, कांटेक्टर और इंडिकेटर लाइट्स को कैसे कनेक्ट करना है। यदि आप इस डायग्राम को ध्यान से समझें और सही तरीके से कनेक्शन करें, तो DOL स्टार्टर की वायरिंग करना बहुत आसान हो जाएगा।
अब DOL Starter Control Wiring करते हैं। इसके लिए, तीन फेस में से किसी एक फेस को सिंगल पोल MCB में जोड़ते हैं। अब, MCB के आउटपुट को overload relay के 95, और 98,टर्मिनल में जोड़ते हैं और overload relay के 96 टर्मिनल को NC push button स्विच के साथ जोड़ते हैं। इसके बाद nc push button स्विच के आउटपुट को NO push button स्विच के साथ जोड़ते हैं। NO push button स्विच के आउटपुट को कांटेक्टर के A1 टर्मिनल में जोड़ते हैं।
इसके बाद overload relay के 97 टर्मिनल से एक वायर yellow इंडिकेटर से जोड़ते हैं। अब, NC push button स्विच के आउटपुट से एक वायर कांटेक्टर के 22, और 14 टर्मिनल में जोड़ते हैं। इसके बाद कांटेक्टर के 21 नंबर टर्मिनल से एक वायर को रेड इंडिकेटर में जोड़ते हैं। अब, कांटेक्टर के 13 नंबर और A1 को आपस लूप करेंगे इसके बाद कांटेक्टर के A1 टर्मिनल एक वायर को ग्रीन इंडिकेटर में जोड़ते हैं। और हमारी DOL Starter Control Wiring Diagram पूरी हो जाएगी।
तो दोस्तों, इस तरह से direct online starter की वायरिंग पूरी होती है। अगर आपको 3 Phase DOL Starter Wiring Diagram PDF चाहिए, तो आप हमारी फेसबुक पेज “MB Electrical” पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहाँ पर हम नियमित रूप से इलेक्ट्रिकल संबंधित जानकारी और diagrams शेयर करते रहते हैं।